Saharanpur Weather Today 4 July 2026 : बारिश के इंतजार में सहारनपुर, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग, अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
Saharanpur Weather News: सहारनपुर में बादलों की मौजूदगी के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम का असर अब स्वास्थ्य पर भी दिखने लगा है. जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जबकि लोग राहत देने वाली बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

बारिश के इंतजार में सहारनपुर, उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग, अस्पताल में बढ़े उल्टी-दस्त के मरीज
Saharanpur Weather News: जनपद में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से बढ़ी उमस ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है.
