काशी विश्वनाथ मंदिर के हाई-सिक्योरिटी जोन में चली गोली... 3 लोगों को लगे छर्रे, सुरक्षा पर उठे सवाल
काशी विश्वनाथ मंदिर में PAC जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से तीन लोग छर्रे लगने से घायल हो गए. वाराणसी के हाई-सिक्योरिटी मंदिर परिसर में हुई घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया.
ADVERTISEMENT

Kashi Vishwanath Temple Firing News
Kashi Vishwanath Temple Firing News: धर्मनगरी वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया. मंदिर के गेट नंबर 4B पर ड्यूटी पर तैनात एक PAC जवान की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई. घटना के दौरान वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे, जिससे उन्हें मामूली चोटें आईं. राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी और कोई बड़ा हादसा टल गया.
