लेटेस्ट न्यूज़

500000 लाख रुपये की रामकथा और चंपत राय गेस्ट... राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने पानी की तरह बहाया था पैसा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में आरोपी अनुकल्प मिश्रा से जुड़े नए खुलासे सामने आए हैं. 50 लाख की रामकथा, चंपत राय की मौजूदगी वाले वीडियो और संपत्ति की जांच के बीच पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच एक और बड़ा खुलासा सामने आया है. मुख्य आरोपी अनुकल्प मिश्रा और अन्य आरोपियों के घरों पर पुलिस और जिला प्रशासन ने एक साथ छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया. इसी बीच एक एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुकल्प मिश्रा के घर आयोजित भव्य रामकथा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी दिखाई देने का दावा किया गया है. पुलिस मामले में आर्थिक लेनदेन, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.