लेटेस्ट न्यूज़

बरेली में बीजेपी नेता के स्वागत जुलूस से लगा 4 घंटे का जाम, UPTET 2026 के कई अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा, छात्रों का फूटा गुस्सा

ADVERTISEMENT

Bareilly News: बरेली में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के स्वागत में सड़क पर भारी जुलूस निकाला गया, जिससे सड़क पर भारी जाम लग गया. जाम लगने के कारण कई UPTET अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके हैं.

social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है. यहाँ आयोजित हो रही यूपीटीईटी (UPTET) यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने आ रहे कई अभ्यर्थियों का पेपर सिर्फ इसलिए छूट गया क्योंकि वे रास्ते में लगे एक भारी जाम में फंस गए. यह जाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के स्वागत में निकाले गए एक विशाल जुलूस के कारण लगा था. लाखों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने के सपने के साथ परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे. लेकिन वीआईपी कल्चर के वजह से उनकी सालों की मेहनत पानी फिर गई है.