Saharanpur Weather News: सहारनपुर में तेज धूप से बढ़ी उमस, अगले एक-दो दिनों में फिर से बारिश की संभावना
Saharanpur Weather News Today: सहारनपुर में दो दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को फिर परेशान कर दिया. दोपहर में बाजारों में भीड़ कम रही. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से दोबारा राहत मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में तेज धूप से बढ़ी उमस, अगले एक-दो दिनों में फिर से बारिश की संभावना
Saharanpur News: शहर में लगातार दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया था और लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली थी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे सुबह और शाम का मौसम काफी खुशनुमा हो गया था. हालांकि आज सुबह से मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली, सुबह से तेज धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया.
