लेटेस्ट न्यूज़

मेट्रो की सीट पर पड़ा था नोटों और गहनों से भरा लावारिस बैग, गाजियाबाद की महिला की पड़ गई नजर; फिर क्या हुआ?

दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन पर एक महिला यात्री का 20 लाख रुपये के सोने के जेवर और 60 हजार रुपये नकदी से भरा बैग ट्रेन में छूट गया. सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर पूरा सामान बरामद कर लिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo Source - AI Generated
social share
Google CTA

दिल्ली मेट्रो में हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं लेकिन 28 जून की रात कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया. एक महिला यात्री जल्दबाजी में अपना बैग मेट्रो ट्रेन में ही भूल गईं. इस बैग में कोई मामूली सामान नहीं, बल्कि 20 लाख रुपये के सोने के जेवर और 60 हजार रुपये कैश थे.