लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: चंदौली में पेट्रोल पंप संचालक का आरोप, बोलेरो सवारों ने जबरन पेट्रोल भरवाकर दी धमकी, CCTV में कैद हुई घटना

Chandauli Crime News: चंदौली के डेहरी खुर्द स्थित पेट्रोल पंप पर बोलेरो सवारों पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए जाने और विरोध पर धमकी देने का आरोप लगा है. घटना सीसीटीवी में कैद हुई. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी.

ADVERTISEMENT

चंदौली में पेट्रोल पंप संचालक का आरोप, बोलेरो सवारों ने जबरन पेट्रोल भरवाकर दी धमकी, CCTV में कैद हुई घटना
चंदौली में पेट्रोल पंप संचालक का आरोप, बोलेरो सवारों ने जबरन पेट्रोल भरवाकर दी धमकी, CCTV में कैद हुई घटना
social share
Google CTA

Chandauli News: जिले के इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द स्थित परमहंस पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान को लेकर विवाद हो गया. पेट्रोल पंप संचालक ने बोलेरो सवार कुछ लोगों पर पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए जाने तथा विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. घटना पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.