Monsoon Rain: यूपी में 4 जुलाई को बारिश का जलवा, इन 30 से ज्यादा जिलों में अलर्ट जारी
UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 4 जुलाई के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) का येलो अलर्ट जारी किया है. सोनभद्र, झांसी, ललितपुर, महोबा, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ समेत 24 से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन और आसमानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. पढ़िए मौसम का पूरा पूर्वानुमान.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Monsoon: उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार तेज होती दिख रही है. मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 4 जुलाई के लिए सूबे के कई हिस्सों में मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, कल प्रदेश के बुंदेलखंड से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल आशंका है.
