Bareilly News: बरेली में चार मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई महिला, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, धमकी देने का भी आरोप
Bareilly Crime News: बरेली में चार बच्चों की मां के कथित प्रेमी के साथ घर छोड़ने का मामला सामने आया है. पति ने पत्नी के अपहरण, धमकी और बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर महिला और नामजद युवक की तलाश में जुटी है.
ADVERTISEMENT

बरेली में चार मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई महिला, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट, धमकी देने का भी आरोप
Bareilly News: बरेली जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. यहां एक विवाहिता महिला अपने चार मासूम बच्चों को घर पर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चली गई. पीड़ित पति ने पत्नी के लापता होने के बाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. साथ ही महिला के मायके पक्ष पर शिकायत करने पर जान से मारने और जेल भिजवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.
