लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Weather News: अमेठी में दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम की बारिश ने दी राहत, खबर में जानिए मौसम का पूरा अपडेट

Amethi Weather News Today: अमेठी में शुक्रवार को दिनभर उमस और तेज धूप से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम की बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया. ठंडी हवाओं से गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

अमेठी में दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम की बारिश ने दी राहत, खबर में जानिए मौसम का पूरा अपडेट
अमेठी में दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम की बारिश ने दी राहत, खबर में जानिए मौसम का पूरा अपडेट
social share
Google CTA

Amethi News: जिले में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और हुई बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई. सुबह से ही तेज धूप और वातावरण में मौजूद नमी के कारण लोगों को चिपचिपाहट और गर्मी का सामना करना पड़ा. घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए उमस परेशानी का कारण बनी रही.