Ballia News: बलिया में कूड़े के अंबार पर भड़के डीएम, नगर पालिका की लापरवाही पर अब गिरेगी गाज
Ballia Solid Waste Plant News: बलिया में डीएम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के निरीक्षण के दौरान कूड़े का अंबार देखकर नाराजगी जताई. नगर पालिका की लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए. अतिरिक्त भूमि चिन्हित कर प्लांट जल्द शुरू कराने को कहा गया. अधिकारियों को साफ-सफाई और पौधारोपण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.
ADVERTISEMENT

बलिया में कूड़े के अंबार पर भड़के डीएम, नगर पालिका की लापरवाही पर अब गिरेगी गाज
Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को ग्राम बसंतपुर स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) प्लांट का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान प्लांट परिसर में कूड़े का अंबार देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका परिषद के प्रति कड़ी नाराजगी जताई.
