लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में योगी सरकार का बड़ा तोहफा! EV चार्जिंग पर मिलेगी 20% छूट, जानें कौन उठा सकता है फायदा?

UP EV Charging Discount: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच ईवी चार्ज करने पर बिजली बिल में 20% की छूट मिलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP EV Charging Discount: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) को बढ़ावा देने और सूरज से बनने वाली बिजली (सौर ऊर्जा) का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. अब अगर आप उत्तर प्रदेश में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करते हैं तो आपको बिजली बिल में 20 परसेंट की छूट मिलेगी. सरकार का मानना है कि इस कदम से लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदेंगे और प्रदूषण भी कम होगा.