कानपुर में DCP ऑफिस के पास हुआ कांड! पत्नी के साथ मंदिर जा रहे बुजुर्ग दंपती के साथ लूटपाट, CCTV से पकड़े गए आरोपी
Kanpur chain snatching: कानपुर में डीसीपी ऑफिस के पास बुजुर्ग दंपती से चेन लूटने वाले दोनों आरोपी 24 घंटे में ही पकड़े गए हैं. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की खोज की है. इसके साथ ही बुजुर्ग दंपती से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद हो गई है.
ADVERTISEMENT

Kanpur chain snatching: कानपुर में चेन स्नैचर्स की हिम्मत तो देखिए, डीसीपी ऑफिस के पास ही आरोपियों ने लूटपाट कर डाली. यह घटना 2 अक्टूबर की है, जब एक बुजुर्ग दंपती अपने स्कूटर से मंदिर जा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरे उनके साथ लूटपाट करते हैं और मौके से फरार हो जाते हैं. आरोपियों के इस पूरे कांड का वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए दोनों शातिर लुटेरों को 24 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया है.
