Ghazipur Weather News: उमस का सितम जारी, बादलों के बावजूद नहीं मिल रही राहत, आज हल्की बारिश के आसार
Ghazipur Weather News: बादल छा रहे हैं, लेकिन राहत अभी दूर है. गाजीपुर में उमस भरी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है. तेज नमी और चिपचिपाहट के बीच मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालांकि फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं.
ADVERTISEMENT

उमस का सितम जारी, बादलों के बावजूद नहीं मिल रही राहत, आज हल्की बारिश के आसार
Ghazipur Weather News: गाजीपुर जनपद और दिलदारनगर क्षेत्र में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. आसमान में बादलों की आवाजाही के बावजूद तेज धूप और हवा में अधिक नमी के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. सुबह से ही वातावरण में चिपचिपाहट बनी रहती है, जबकि दोपहर के समय उमस का असर और अधिक बढ़ जाता है.
