राम मंदिर में लागू हुआ 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड..., दान गिनने वाले कर्मचारियों को अब डबल सिक्योरिटी चेक के बाद ही मिलेगी एंट्री
राम मंदिर में दान काउंटिंग व्यवस्था को और सुरक्षित बनाने के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू किया गया है. अयोध्या में कर्मचारियों के लिए डबल सिक्योरिटी चेक, नए नियम और सख्त प्रवेश व्यवस्था भी लागू की गई है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
Ram Mandir No Pocket Dress Code: राम मंदिर के दान काउंटिंग सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. अब काउंटिंग हॉल में प्रवेश से पहले कर्मचारियों की दो चरणों में सुरक्षा जांच होगी और उनके लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया गया है. यह बदलाव ऐसे समय में किए गए हैं, जब मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला जांच के दायरे में है. हालांकि यह ड्रेस कोड आम नागरिकों पर लागू नहीं होगा.
