लेटेस्ट न्यूज़

4 जुलाई को यूपी में कहर बनकर टूटेगा मौसम...IMD ने बिजली गिरने के साथ तेज बारिश का अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENT

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 4 जुलाई को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बुंदेलखंड, पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में भारी बारिश, तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

social share
Google CTA

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 4 जुलाई को मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कई इलाके शामिल हैं. इन क्षेत्रों में आज तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है.