लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या राम मंदिर में हो रही थी लाखों की चोरी? मंदिर खातों में प्रतिदिन जमा होने वाली राशि बढ़ी, बैंक कर्मियों सहित इन लोगों से पूछताछ

Ram Mandir Donation Theft: SIT ने जांच में बड़ा खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक चोरी का मामला सामने आने के बाद मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों में प्रतिदिन जमा होने वाली राशि बढ़ गई है. SIT ने बैंक कर्मियों से पूछताछ के बाद जरूरी दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शूरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Latest Update
Ram Mandir Latest Update
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर एसआईटी ने अपनी जांच में बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि चोरी का खुलासा होने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के बैंक खातों में जमा होने वाली रकम अचानक काफी बढ़ गई है. एसआईटी ने बैंक कर्मचारियों से पूछताछ कर कई जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं, जिससे इस मामले में जल्द ही कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद है.