'संगठन में काम तुम्हारा बाप करेगा...,' अपने ही कार्यकर्ता पर भड़के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, वीडियो वायरल के बाद बढ़ी राजनीतिक मुश्किलें
Sanjay Nishad: सोशल मीडिया पर निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी ही पार्टी के एक कार्यकर्ता पर बुरी तरह भड़कते दिखई दे रहे हैं. हालांकि यह वीडियो वायरल होने के बाद अब उनकी राजनीतिक मुश्किलें भी बढ़ती दिखाई देने लगी हैं.
ADVERTISEMENT

Sanjay Nishad: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो जालौन जिले के कालपी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान का है. इस वीडियो में संजय निषाद अपने ही पार्टी के एक कार्यकर्ता पर बुरी तरह भड़कते हुए दिखाई दिए. उन्होंने भरे मंच से कार्यकर्ता को डांटते हुए कहा कि 'संगठन में काम तुम नहीं, तुम्हारा बाप करेगा.' इस घटना के बाद से निषाद पार्टी के कार्यकर्ता काफी आहत हैं. हालांकि इसके साथ ही वीडियो वायरल होने के कारण संजय निषाद की राजनीतिक मुश्किलें भी बढ़ गई हैं.
