लेटेस्ट न्यूज़

Mughalsarai HIV Cases: मुगलसराय में बढ़ रहे HIV के मामले, तीन महीने में चार गुना बढ़े नए मरीज, कुछ क्षेत्रों में की जा रही विशेष निगरानी

Chandauli Health News: मुगलसराय में एचआईवी संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अप्रैल से जून के बीच नए मरीजों की संख्या चार गुना बढ़ी है. प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी, जांच और जागरूकता अभियान तेज कर लोगों से समय पर जांच कराने की अपील की है.

ADVERTISEMENT

 मुगलसराय में बढ़ रहे HIV के मामले, तीन महीने में चार गुना बढ़े नए मरीज, कुछ क्षेत्रों में की जा रही विशेष निगरानी
मुगलसराय में बढ़ रहे HIV के मामले, तीन महीने में चार गुना बढ़े नए मरीज, कुछ क्षेत्रों में की जा रही विशेष निगरानी
social share
Google CTA

Chandauli Health News: मुगलसराय में लगातार बढ़ रहे HIV के मामले चिंता का विषय बने हुए हैं. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. चतुर्वेदी ने बताया कि क्षेत्र में एचआईवी (HIV) संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में अब तक कुल 218 एचआईवी संक्रमित मरीज चिन्हित किए जा चुके हैं, जिनमें से उपचार के दौरान 6 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है.