लेटेस्ट न्यूज़

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी को आया दिल का दौरा, अखिलेश यादव ने दी स्वास्थ्य की जानकारी...

ADVERTISEMENT

Rajendra Chaudhary Health Update: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

social share
Google CTA

Rajendra Chaudhary Health Update: समाजवादी पार्टी (सपा) के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के संकटमोचक माने जाने वाले वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में तकलीफ के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कार्डियक अरेस्ट होने की पुष्टि की है. इस खबर के मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना.