‘मैंने ब्राह्मण होकर चंपत राय जी के पैर पकड़े, उनका सत्यानाश…’ राम मंदिर में काम कर चुके शिवांक का फूटा गुस्सा, खूब सुनाया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व कर्मचारी शिवांक त्रिपाठी के दावों ने जांच को नया मोड़ दिया है. अयोध्या में भर्ती प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था और काउंटिंग सिस्टम को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. इस बीच मंदिर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के तौर पर काम कर चुके शिवांक त्रिपाठी ने UP तक को दिए इंटरव्यू में कई गंभीर दावे किए हैं. शिवांक ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की भर्ती, काउंटिंग प्रक्रिया और कुछ प्रभावशाली लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि मंदिर परिसर में कुछ लोगों का ही प्रभाव था और कई व्यवस्थाओं में गंभीर खामियां मौजूद थीं. हालांकि, ये सभी दावे शिवांक त्रिपाठी के हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि जांच एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है.
