लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: यमुना किनारे कचरे का अंबार, चार प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल

Mathura pollution News: धर्मनगरी मथुरा में आस्था की पहचान यमुना आज कचरे और प्रदूषण की मार झेल रही है. घाटों पर बढ़ते अपशिष्ट ने सफाई व्यवस्था और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोग और विशेषज्ञ अब समन्वित कार्रवाई के साथ स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

यमुना किनारे कचरे का अंबार, चार प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
यमुना किनारे कचरे का अंबार, चार प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी पर उठे सवाल
social share
Google CTA

Mathura pollution News: धर्मनगरी मथुरा में यमुना के घाटों और नदी किनारों पर जमा कचरा एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है. श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर प्लास्टिक, पूजन सामग्री, घरेलू अपशिष्ट और नालों से आया ठोस कचरा किनारों पर जमा हो रहा है, इससे ना केवल यमुना का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि प्रदूषण की समस्या भी गंभीर बनी हुई है. इसे जल्द से जल्द साफ़ सुथरा कर प्रदूषण मुक्त बनाना चाहिए.