लेटेस्ट न्यूज़

कासगंज में शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे 3 बदमाश और दंपती को बनाया लिया बंधक...फिर जो हुआ वो होश उड़ा देगा!

Kasganj Robbery Attempt: उत्तर प्रदेश के कासगंज के पटियाली कस्बे में शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे तीन बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही पुलिस ने मकान की घेराबंदी कर मुठभेड़ की.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kasganj Robbery Attempt: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पटियाली कस्बे में शुक्रवार शाम शादी का कार्ड देने के बहाने एक घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाशों ने दंपती को बंधक बनाने का प्रयास किया. पीड़ित परिवार की सूझबूझ और चीख-पुकार सुनकर जुटे पड़ोसियों के कारण बदमाश घर के अंदर ही फंस गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मकान की घेराबंदी कर साहसिक ऑपरेशन चलाया. इस दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा आरोपी मकान की तीसरी मंजिल से कूदकर भागने के प्रयास में चोटिल हो गया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं पीड़ित दंपती सुरक्षित हैं.