Bareilly News: गांव की राजनीति में फंसा हल्दी कलां सीसी रोड निर्माण, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
Bareilly Village Development News: गांव की राजनीति में विकास कार्य अटक गया है. बरेली के हल्दी कलां में प्रस्तावित सीसी सड़क का निर्माण आपसी विवाद और प्रशासनिक उदासीनता के चलते शुरू नहीं हो सका. बरसात में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं. लोगों ने एसडीएम से निष्पक्ष जांच कर जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

गांव की राजनीति में फंसा हल्दी कलां सीसी रोड निर्माण, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
Bareilly Village Development News: मीरगंज तहसील और विकास खंड शेरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हल्दी कलां में प्रस्तावित सीसी सड़क का निर्माण कार्य गांव की राजनीति और आपसी विवादों के चलते अधर में लटका हुआ है. सड़क निर्माण न होने से ग्रामीणों को विशेषकर बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की है.
