लेटेस्ट न्यूज़

Amethi Murder Case: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत का दर्दनाक अंत, प्रेमी ने मुंह दबाकर की प्रेमिका की हत्या, दिल्ली के कमला नगर से हुई गिरफ्तारी

Amethi Crime News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गई. अमेठी में प्रेमी ने युवती पर साथ भागने का दबाव बनाया और इनकार मिलने पर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे के भीतर आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

 इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत का दर्दनाक अंत; प्रेमी ने मुंह दबाकर की प्रेमिका की हत्या, दिल्ली के कमला नगर से हुई गिरफ्तारी
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत का दर्दनाक अंत; प्रेमी ने मुंह दबाकर की प्रेमिका की हत्या, दिल्ली के कमला नगर से हुई गिरफ्तारी
social share
Google CTA

Amethi Crime News: इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का अंत एक दर्दनाक हत्याकांड से हुआ है. अमेठी पुलिस ने 19 वर्षीय युवती काजल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी सुरजीत को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार प्रेमी ने युवती पर अपने साथ भाग चलने का दबाव बनाया था. इनकार करने पर उसने मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया.