लेटेस्ट न्यूज़

Bareilly News: दूषित पानी से जूझ रहे बगरऊ के ग्रामीण, जल जीवन मिशन का कनेक्शन न मिलने से बढ़ी परेशानी

Bareilly Water Crisis News: जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछी, लेकिन नलों में अब तक नहीं पहुंचा पानी. बरेली के बगरऊ गांव में ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हैं. बरसात के बीच बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है. घरेलू कनेक्शन नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

 दूषित पानी से जूझ रहे बगरऊ के ग्रामीण, जल जीवन मिशन का कनेक्शन न मिलने से बढ़ी परेशानी
दूषित पानी से जूझ रहे बगरऊ के ग्रामीण, जल जीवन मिशन का कनेक्शन न मिलने से बढ़ी परेशानी
social share
Google CTA

Bareilly Water Crisis News: मीरगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बगरऊ में ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. गांव के निवासी यदुवीर ने इस गंभीर समस्या को लेकर तहसील प्रभारी अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन का घरेलू कनेक्शन जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है. उनका कहना है कि स्वच्छ पेयजल की सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.