लेटेस्ट न्यूज़

यूपी भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, पीएम मोदी समेत इन बड़े नेताओं का लिस्ट में नाम शामिल

उत्तर प्रदेश भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से घोषित सूची में कुल 712 नेताओं को तीन श्रेणियों में जगह दी गई है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ने सूची में तीन श्रेणियों में कुल 712 नेताओं को शामिल किया है. इनमें 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं.

पार्टी ने मुख्य कार्यसमिति के साथ स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची भी जारी की है. स्थायी आमंत्रित सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी समेत 30 नेताओं को जगह दी गई है. 

मोदी, राजनाथ और योगी समेत 30 नेता स्थायी आमंत्रित सदस्य

भाजपा की ओर से जारी स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में केंद्र और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक इस सूची में हैं.

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और तारिक मंसूर, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी के नाम भी सूची में हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और भूपेंद्र सिंह चौधरी को भी इसमें शामिल किया गया है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल के नाम भी स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति को भी जगह मिली है.

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में मंत्री, सांसद और विधायक

भाजपा ने विशेष आमंत्रित सदस्यों की अलग सूची जारी की है. इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधान परिषद सदस्य और विधायक शामिल हैं.

सूची में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल तथा पूर्व राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर के नाम हैं. राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को भी जगह दी गई है.

प्रदेश सरकार के मंत्रियों में बेबी रानी मौर्य, सुरेश खन्ना, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, अरविंद कुमार शर्मा, दारा सिंह चौहान और सुनील शर्मा समेत कई नाम शामिल हैं. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और अन्य मंत्रियों को भी इस सूची में स्थान दिया गया है.

सांसदों में अरुण गोविल, हेमा मालिनी, अतुल गर्ग, अनुप वाल्मीकि, साक्षी महाराज और आनंद गोंड समेत कई नेताओं के नाम हैं. विधायकों को भी क्षेत्रवार प्रतिनिधित्व दिया गया है.

प्रदेश कार्यसमिति में 548 सदस्यों के नाम

प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य सूची में 548 सदस्यों के नाम शामिल हैं. सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के नेताओं को जगह दी गई है. 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा और गाजियाबाद जैसे जिलों के नेताओं के नाम हैं. ब्रज क्षेत्र से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस और आसपास के जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है.

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में कानपुर, झांसी, इटावा, बांदा, महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और जालौन समेत विभिन्न जिलों के सदस्यों को जगह मिली है. अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों से भी सदस्य शामिल किए गए हैं.

प्रदेश कार्यसमिति के सभी 548 नेताओं के नाम यहां देखिए-  View PDF

30 और 31 अक्टूबर को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा ऐसे समय हुई है, जब लखनऊ में 30 और 31 अक्टूबर को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी प्रस्तावित है.

ये भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव पर राजभर का नया बयान, कब तक करना होगा इंतजार?