'चोरी की रकम बांटी जाती थी, CCTV फुटेज भी डिलीट किए गए...', चढ़ावा चोरी में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पुलिस को बताया सबकुछ!
Ram Mandir Donation Theft: पुलिस रिमांड में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कई अहम राज खोले हैं. उसने बताया है कि 'चोरी किए गए पैसे सभी आरोपियों में बांटे जाते थे और जरूरत पड़ने पर सबूत मिटाने के लिए कई बार सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दी जाती थी.'
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे चोरी मामले को लेकर पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस रिमांड में आरोपी अविनाश शुक्ला ने पूछताछ के दौरान कई अहम राज खोले हैं. उसने बताया है कि 'चोरी किए गए पैसे सभी आरोपियों में बांटे जाते थे और जरूरत पड़ने पर सबूत मिटाने के लिए कई बार सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दी जाती थी.' पुलिस इस पूरे नेटवर्क और चोरी की गई रकम की जांच में जुटी है. वहीं 13 घंटे की पूछताछ के बाद आरोपी अविनाश को अयोध्या की जेल में भेज दिया गया है.
