लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लापरवाही पर एफआईआर और कार्रवाई की चेतावनी

Ballia Civic Administration News: नगर निकायों में विकास योजनाओं की धीमी प्रगति और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सख्त रुख अपनाया. समीक्षा बैठक में अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए, जबकि लापरवाही मिलने पर एफआईआर, स्पष्टीकरण और कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

ADVERTISEMENT

बलिया में नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लापरवाही पर एफआईआर और कार्रवाई की चेतावनी
बलिया में नगर निकायों की समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लापरवाही पर एफआईआर और कार्रवाई की चेतावनी
social share
Google CTA

Ballia Civic Administration News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नगर निकायों में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई.