Mirzapur News: मिर्जापुर में जर्जर टीबी अस्पताल कॉलोनी में जान जोखिम में डालकर आवासीय भवन में रहने को मजबूर स्वास्थ्यकर्मी, दो दशक से नहीं हुई रंगाई-पुताई
Mirzapur Health Crisis: अस्पताल कॉलोनी के जर्जर आवासीय भवनों में स्वास्थ्यकर्मी वर्षों से जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं. दीवारों में दरारें, कमजोर छतें, दो दशक से रंगाई-पुताई का अभाव और बढ़ती सुरक्षा समस्याओं के बीच कर्मचारियों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत, तकनीकी जांच और सुरक्षित वैकल्पिक आवास की मांग की है.
ADVERTISEMENT

मिर्जापुर में जर्जर टीबी अस्पताल कॉलोनी में जान जोखिम में डालकर आवासीय भवन में रहने को मजबूर स्वास्थ्यकर्मी, दो दशक से नहीं हुई रंगाई-पुताई
Mirzapur Health Crisis: जनपद मुख्यालय स्थित टीबी अस्पताल कॉलोनी के आवासीय भवन वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े हैं. हालत यह है कि स्वास्थ्यकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर इन खस्ताहाल भवनों में रहने को मजबूर हैं. कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक न तो भवनों की मरम्मत कराई गई और न ही कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक आवास की व्यवस्था की गई है.
