लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों के चैट्स से खुला 2 करोड़ की चोरी वाला राज, अब टिन्नू-अविनाश समेत इन 5 से पूछे जाएंगे बड़े सवाल

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के फोन से 1 साल पुराने डाटा को रिकवर किया है. इस डाटा की मदद से पुलिस ने 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का खुलासा किया है. इस खुलासे के बाद पुलिस जेल में बंद हर आरोपी से अलग-अलग पूछताछ करेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों के मोबाइल का डिलीट किया हुआ एक साल पुराना डाटा रिकवर किया है. मोबाइल डाटा से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी का खुलासा हुआ है. अब इस मामले में पुलिस अयोध्या जेल में बंद सभी पांच आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करने वाली है. इसके लिए पुलिस ने हर आरोपी के लिए सवालों की एक खास लिस्ट तैयार की है.