Raebareli News: रायबरेली में बढ़ा संक्रामक रोगों का प्रकोप, जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़
Raebareli Health News: रायबरेली में मौसम बदलते ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेज हो गया है. जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 2,000 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें अधिकांश बुखार, डायरिया, त्वचा रोग और अन्य मौसमी संक्रमण से पीड़ित हैं. स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में बढ़ा संक्रामक रोगों का प्रकोप, जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़
Raebareli Health News: मौसम में बदलाव के साथ रायबरेली जिले में संक्रामक रोगों का असर तेजी से बढ़ने लगा है. जिला अस्पताल समेत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 2,000 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें लगभग 60 प्रतिशत मरीज संक्रामक बीमारियों से पीड़ित पाए गए.
