Opinion: यूपी में नितिन नबीन: तस्वीरें दे रही बड़ा संदेश, 2027 में तीसरी बार योगी सरकार
Opinion: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के लखनऊ दौरे ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को नई धार दी. एनडीए की एकजुटता, जातीय समीकरण और संगठनात्मक रणनीति के बीच विपक्ष सीट बंटवारे और अंदरूनी कलह से जूझता नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Nitin Nabin
Opinion: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को पहली बार लखनऊ पहुंचे. यह दौरा महज औपचारिक नहीं बल्कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी का स्पष्ट संकेत था. एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और अन्य नेताओं के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ. इसके बाद रोड शो ने संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन किया. इस यात्रा की सबसे महत्वपूर्ण तस्वीरें एनडीए सहयोगी दलों के साथ आईं, जिनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओपी राजभर, अपना दल सोनेलाल की अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के संजय निषाद और राष्ट्रीय लोक दल के अनिल कुमार शामिल थे.
