Amethi News: अमेठी में एसपी का अल्टीमेटम, अपराधियों पर सख्ती, थानों में दलाल दिखे तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार
Amethi Crime News: अमेठी में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने अपराध समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि अपराधियों और थानों में सक्रिय दलालों के लिए अब कोई राहत नहीं होगी. उन्होंने थाना प्रभारियों को जवाबदेह ठहराते हुए कानून व्यवस्था मजबूत करने, फरियादियों को निष्पक्ष न्याय दिलाने और अपराध नियंत्रण में तेजी लाने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

अमेठी में एसपी का अल्टीमेटम: अपराधियों पर सख्ती, थानों में दलाल दिखे तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदार
Amethi Crime News: जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शनिवार देर रात आयोजित अपराध गोष्ठी में सख्त तेवर दिखाए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए.
