समय रैना के शो में छा गए यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल कपिल दिनकर, India's Got Latent में जाकर बनें स्टार और जीती ये रकम
Constable Kapil Dinkar: यूपी पुलिस के कांस्टेबल कपिल दिनकर ने India's Got Latent Season 2 में अपनी कॉमेडी, गायकी और हाजिरजवाबी से सभी जजों को चौंका दिया. 10/10 स्कोर के साथ 1 लाख रुपये जीतकर वह सोशल मीडिया पर छा गए.
ADVERTISEMENT

Constable Kapil Dinkar
Constable Kapil Dinkar: मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर रियलिटी शो 'India's Got Latent Season 2' इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लेकिन इसके दूसरे एपिसोड में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. शो के मंच पर जब खाकी वर्दी पहने एक शख्स ने एंट्री ली तो किसी को अंदाजा नहीं था कि वह बड़े-बड़े कॉमेडियन्स की बोलती बंद कर देगा. अपनी हाजिरजवाबी, शानदार सिंगिंग और बेबाक अंदाज से जजों को स्पीचलेस करने वाले यह शख्स कोई एक्टर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान कपिल दिनकर हैं. कपिल ने न केवल अपनी परफॉर्मेंस से जजों से 10 में से 10 नंबर पाए बल्कि 1 लाख रुपये की इनामी राशि जीतकर शो के विनर भी बने. सोशल मीडिया पर अब 'वर्दी वाले रॉकस्टार' की कहानी तेजी से वायरल हो रही है.
