लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: रसोई का बजट बिगाड़ रही सब्जियों की महंगाई, रायबरेली में टमाटर-प्याज के दामों में बड़ा उछाल

Raebareli Mandi Bhav 5 July 2026: बदलते मौसम और घटती आवक ने सब्जियों की कीमतों में आग लगा दी है. रायबरेली में टमाटर, प्याज, लहसुन और अदरक के दामों में भारी उछाल से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. बाहरी राज्यों पर बढ़ती निर्भरता और महंगा परिवहन फिलहाल राहत की उम्मीद कम दिखा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

रसोई का बजट बिगाड़ रही सब्जियों की महंगाई, रायबरेली में टमाटर-प्याज के दामों में बड़ा उछाल
रसोई का बजट बिगाड़ रही सब्जियों की महंगाई, रायबरेली में टमाटर-प्याज के दामों में बड़ा उछाल
social share
Google CTA

Raebareli Bhav 5 July 2026: बदलते मौसम की मार अब आम जनता की थाली पर पड़ने लगी है. आसमान छूते सब्जियों के दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगाड़ कर रख दिया है. महज 15 दिनों के भीतर टमाटर की कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं, वहीं अदरक, प्याज और लहसुन के दामों में आई भारी तेजी ने निम्न व मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है. गर्मी और असमय बारिश के कारण फसलों की कम आवक को इस बेतहाशा महंगाई की मुख्य वजह माना जा रहा है.