लेटेस्ट न्यूज़

Mughalsarai News: मुगलसराय में गूंजे 'जय माता दी' के जयकारे, 200 वर्ष पुराने माँ काली मंदिर की नई स्थापना का शुभारंभ

Mughalsarai kalash yatra News: करीब 200 वर्ष पुराने माँ काली मंदिर के नए परिसर में स्थापना महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई. 108 महिलाओं की सहभागिता, "जय माता दी" के गगनभेदी जयकारों और भक्तिमय माहौल ने पूरे मुगलसराय को श्रद्धा से सराबोर कर दिया. 8 जुलाई को विशाल भंडारे का आयोजन होगा.

ADVERTISEMENT

 मुगलसराय में गूंजे 'जय माता दी' के जयकारे, 200 वर्ष पुराने माँ काली मंदिर की नई स्थापना का शुभारंभ
मुगलसराय में गूंजे 'जय माता दी' के जयकारे, 200 वर्ष पुराने माँ काली मंदिर की नई स्थापना का शुभारंभ
social share
Google CTA

Mughalsarai kalash yatra News: नगर में शनिवार रात करीब 10 बजे माँ काली मंदिर स्थापना महोत्सव के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत इस यात्रा में 108महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया. "जय माता दी" के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. श्रद्धालु भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर झूमते नजर आए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.