लेटेस्ट न्यूज़

पहचान ही नहीं हो सकी... नोएडा की व्यस्त मल्टीलेवल पार्किंग से मिली महिला की बॉडी, कोई सुराग नहीं मिला

Noida Sector 18 Parking Murder Mystery: नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है. सेक्टर-20 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और महिला की शिनाख्त करने में जुटी है. पढ़िए पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida Crime News
social share
Google CTA

Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के सबसे व्यस्त और पॉश कमर्शियल हब सेक्टर-18 की मल्टीलेवल पार्किंग में एक महिला का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है. पार्किंग एरिया के अंदर लाश मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-20 थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के पूरे हिस्से को कॉर्डन ऑफ कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई कराई है.