लेटेस्ट न्यूज़

मोबाइल, कैमरा, बैग और जूते-चप्पल सब बाहर... राम मंदिर में अब इन 6 कड़े बदलावों के बीच होगी दान चढ़ावे की गिनती

Ram Mandir New Counting Rules: राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच दान काउंटिंग सिस्टम में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 6 बड़े नियम बदले गए हैं. अब कर्मचारियों को बिना जेब वाली ड्रेस पहननी होगी और दोहरी जांच के बाद जमीन पर बैठकर गिनती करनी होगी. वहीं, इस मामले में आरोपी अनुकल्प मिश्रा के 'व्यवस्था कार्यकर्ता' पास को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir New Counting Rules
Ram Mandir New Counting Rules
social share
Google CTA

Ram Mandir New Counting Rules: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बीच मंदिर के दान काउंटिंग सिस्टम में सुरक्षा और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, काउंटिंग हॉल में अब कर्मचारियों को बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था और डबल चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है.