लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बिना फिटनेस सड़क पर नहीं दौड़ेगी कोई स्कूल बस, 10 दिन में फिटनेस टेस्ट नहीं तो होगी FIR, बलिया डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

Ballia Transport Safety News: बलिया में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है. सभी स्कूल बसों का 10 दिनों के भीतर फिटनेस टेस्ट, चालकों के लाइसेंस, स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण और पुलिस सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है. नियमों की अनदेखी पर एफआईआर समेत सख्त कार्रवाई होगी.

ADVERTISEMENT

बिना फिटनेस सड़क पर नहीं दौड़ेगी कोई स्कूल बस, 10 दिन में फिटनेस टेस्ट नहीं तो होगी FIR, बलिया डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश
बिना फिटनेस सड़क पर नहीं दौड़ेगी कोई स्कूल बस, 10 दिन में फिटनेस टेस्ट नहीं तो होगी FIR, बलिया डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश
social share
Google CTA

Ballia Transport Safety News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए. बैठक में विद्यालय परिवहन यानों से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों, जैसे पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, परमिट, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र तथा चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.