Saharanpur News: सहारनपुर में 100 करोड़ से बनेंगे तीन बड़े नाले, 15वें वित्त की बैठक में मिली मंजूरी, जलभराव से मिलेगी राहत
Saharanpur Development News: सहारनपुर में जलभराव की पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नगर निगम की 15वें वित्त की बैठक में करीब 100 करोड़ रुपये से तीन बड़े नालों के निर्माण को मंजूरी मिली है. साथ ही नलकूप, ओवरहेड टैंक मरम्मत और पेयजल सुविधाओं के विस्तार पर भी मुहर लगी है.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में 100 करोड़ से बनेंगे तीन बड़े नाले, 15वें वित्त की बैठक में मिली मंजूरी, जलभराव से मिलेगी राहत
Saharanpur Development News: नगर निगम के शाकंभरी सभागार में आज 15वें वित्त की बैठक महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में शहर में जल निकासी के लिए करीब 100 करोड रुपए की लागत से तीन नालों के निर्माण की स्वीकृति दी गई. इसके अतिरिक्त वार्ड-27 गणपति विहार में उमर पैलेस से ढमोला नदी तक लगभग 70 लाख रुपए की लागत से एक नाला निर्माण को स्वीकृत किया गया.
