कंवर्जन की धमकी, ब्लैकमेल कर घिनौना काम और फिर… कानपुर में मुख्तार अहमद, राज राईन ने लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी
कानपुर में 14 साल की छात्रा की शिकायत पर बस चालक समेत तीन पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार. पुलिस प्रेमजाल, ब्लैकमेल और धर्मांतरण के आरोपों की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Dehat Minor Girl Case
Kanpur Dehat Minor Girl Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 14 वर्षीय स्कूली छात्रा की शिकायत पर प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेल करने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने स्कूल बस चालक समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास, अपहरण, छेड़छाड़ और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी.
