Mathura News: मथुरा में पहली बारिश बनी व्यापारियों पर आफत, 20 लाख से अधिक का नुकसान, मुआवजा और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
Mathura Traders News: मथुरा में मानसून की पहली बारिश ने व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं. चौक बाजार से स्वामी घाट तक जलभराव और उखड़ी सड़कों के कारण दुकानों में पानी घुस गया, जिससे 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. अब व्यापारी मुआवजे, सड़क मरम्मत और दोषी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

मथुरा में पहली बारिश बनी व्यापारियों पर आफत, 20 लाख से अधिक का नुकसान, मुआवजा और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
Mathura Traders News: मानसून की पहली बारिश में ही नगर के व्यापारियों के भारी नुकसान को देखते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व महामंत्री शशिभानू गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा चौक बाजार से स्वामी घाट तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यापारियों के नुकसान का आकलन किया. उन्होंने बताया कि कल की बारिश में निगम की लापरवाही से व्यापारियों का 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. व्यापारी-नेताओं द्वारा मौके पर ही नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय चौहान को भी बुला लिया गया, जहां उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई गई.
