लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपीटीईटी परीक्षा, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, पहली पाली में 1,063 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Raebareli UPTET Exam: रायबरेली में यूपीटीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा और सख्त निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पहली पाली में 8,544 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,063 अनुपस्थित रहे, जबकि प्रशासन ने नकल पर पूरी तरह अंकुश बनाए रखा.

ADVERTISEMENT

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपीटीईटी परीक्षा, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, पहली पाली में 1,063 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपीटीईटी परीक्षा, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं, पहली पाली में 1,063 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
social share
Google CTA

Raebareli UPTET Exam: जनपद में त्रिदिवसीय उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुद कमान संभालते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए.