Saharanpur News: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
Saharanpur Crime News: दो महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया.सहारनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए और बच्चों के खिलाफ अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही.
ADVERTISEMENT

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2 महीने से पुलिस को दे रहा था चकमा
Saharanpur Crime News: थाना कोतवाली देहात पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शंकर पुत्र लाखन सिंह, निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर खादर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, 2 मई को पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया.
