लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस

Saharanpur Crime News: सहारनपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है.आरोपियों के कब्जे से 12 बोर के 6 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.फायरिंग की इस वारदात के बाद पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा भी बढ़ाई और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया.

ADVERTISEMENT

फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस
फायरिंग कर जान लेने की कोशिश करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए 6 जिंदा कारतूस
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: जिले के देवबंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर के 6 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जबकि घटना स्थल से पहले ही 2 खोखा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं. बरामदगी के आधार पर मामले में शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 भी बढ़ा दी गई है।