लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश

Saharanpur Fire Safety News: सहारनपुर मंडल के अस्पतालों और मेडिकल संस्थानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मंडलायुक्त ने अधूरे फायर सेफ्टी कार्य जल्द पूरा करने, डीपीआर के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सभी पात्र संस्थानों को समयबद्ध तरीके से फायर एनओसी जारी करने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

 मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश
मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी पर सख्त हुए मंडलायुक्त, जल्द फायर NOC जारी करने के निर्देश
social share
Google CTA

Saharanpur Fire Safety News: मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने आयुक्त कार्यालय में मंडल के मेडिकल प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के अनुरूप सभी अग्निशमन सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि सभी चिकित्सा संस्थानों को समय पर फायर एनओसी उपलब्ध कराई जा सके.