लड़कियों से बात कराकर बुलाते थे पास..., नोएडा में ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब का खौफनाक खेल!
Noida Police: नोएडा पुलिस ने शातिर अपराधियों के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. यह संगठित गैंग ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को फंसाता था और फिर सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट करता था.
ADVERTISEMENT

Noida Police: नोएडा पुलिस ने शातिर अपराधियों के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है. यह संगठित गैंग ऑनलाइन फ्रेंडशिप क्लब के नाम पर लोगों को फंसाता था और फिर सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट करता था. इस गैंग में कई महिलाएं भी शामिल थीं, जो लोगों को दोस्ती और मिलने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थीं. थाना सेक्टर-24 पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई एक फॉर्च्यूनर कार, वारदात में इस्तेमाल होने वाली दो गाड़ियां और धारदार हथियार बरामद किए हैं.
