लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Weather: सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा

Saharanpur Weather Today 5 July 2026: सहारनपुर में महज दो घंटे की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी. कई इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी हुई, जबकि बारिश थमने के बाद उमस ने हालात और मुश्किल बना दिए. बदलते मौसम के बीच वायरल संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है.

ADVERTISEMENT

सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा
सहारनपुर में 2 घंटे की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, अब उमस से बढ़ा बीमारियों का खतरा
social share
Google CTA

Saharanpur Weather Today 5 July 2026: सहारनपुर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है, शनिवार को करीब दो घंटे हुई तेज बारिश ने शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया, वहीं आज फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. आसमान में बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में धूप निकलने से वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल हैं.