बिजनौर में गाड़ी पर लगा था भाजपा का झंडा, उसपर चढ़ गई बुर्के वाली मुस्लिम लड़की, फिर जो हुआ सब देखते रह गए
Bijnor Muslim Girl: बिजनौर के धामपुर में बुर्का पहने युवती ने सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया. बीजेपी झंडे लगी कार पर चढ़ी, भीड़ और पुलिस को धमकाया, फिर पुलिस गाड़ी से फ्लाइंग किस दी। वायरल वीडियो की जांच में पुलिस जुटी है.
ADVERTISEMENT

Bijnor Muslim Girl Hungama
Bijnor Muslim Girl: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद हैरान करने वाला और फिल्मी ड्रामा सामने आया है. धामपुर में बीच सड़क पर बुर्का पहने एक लड़की ने ऐसा हंगामा काटा कि राहगीरों के पसीने छूट गए. कभी वह सड़क से गुजर रही बीजेपी के झंडे लगी गाड़ी के बोनट पर चढ़ गई, तो कभी चप्पल निकालकर भीड़ को ही धमकाने लगी. जब लोगों और पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी तो पुलिस उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाने लगी. लेकिन हद तो तब हो गई जब पुलिस की गाड़ी में बैठते ही लड़की ने किसी बड़े सेलिब्रिटी या नेता की तरह हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया और जाते-जाते फ्लाइंग किस भी दे दी. अब इस स्वैग और ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
